फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अंधविश्वास में दो पक्षों में चली लाठी, छह घायल

अंधविश्वास में दो पक्षों में चली लाठी, छह घायल

Tue, 27 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंधविश्वास में दो पक्षों में चली लाठी, छह घायल
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के रैया ग्राम पंचायत स्थित बूढ़ीदाढ़ गांव में मंगलवार को अंधविश्वास को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडा के साथ कुल्हाड़ी भी चली। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन घायलों को जिला असपताल के लिए रिफर कर दिया गया। रायपुर थाना के बूढ़ीदाढ़ी गांव में दो पक्षों में अंधविश्वास को लेकर पूर्व में कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर मंगलवार को गांव में दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी। इस दौरान विवाद बढ़ गया और फिर दोनों ओर से लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी चलने लगा। मारपीट में एक पक्ष से श्याम सुंदर, जिलाजीत पुत्र राजमणि, शंभू पुत्र रामधनी घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से पवन कुमार, रामसरीखा पुत्र राम अवध, रामवृक्ष, राम अवध पुत्र रामपति घायल हो गए। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची सौ नंबर पुलिस सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंची। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राम अवध पुत्र रामपति, श्याम सुंदर पुत्र राजमणि और शंभू पुत्र रामधनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किसी की ओर से फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed