फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लुटेरों की तलाश में फोर्स दिल्ली और बिहार रवाना

लुटेरों की तलाश में फोर्स दिल्ली और बिहार रवाना

Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों की तलाश में फोर्स दिल्ली और बिहार रवाना
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में लूट कर पुलिस की नींद हराम करने वाले लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को सर्विलांस से लुटेरों के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें झारखंड एवं बिहार रवाना हो गई। लेकिन अभी तक पुलिस के हत्थे एक भी लुटेरे नहीं चढ़े है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बुड़हर गांव के समीप 20 जुलाई को ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले राबट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी महबूब अली से 1.35 लाख हुए लूट का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। इसके पूर्व राबर्ट्सगंज के विकास नगर में बाइक सवार दो युवक बिठगांव गांव निवासी रामचंद्र तिवारी के हाथ से रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में करीब 75 हजार रुपये था। दोनों घटनाओं को बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। एसपी ने घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए एएसपी अरूण कुमार दीक्षित एवं सीओ विवेकानंद तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम और शहर कोतवाल को लगाया है। लूटरों को पकडने के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन एक भी लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े है। बुधवार को सर्विलांस के जरिए लुटेरों के बारे पुलिस को सटीक जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें झारखंड एवं बिहार रवाना हो गई। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि लुटेरों को पकडने के लिए टीमें अलग-अलग छापेमारी कर रही है। जल्द लुटेरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed