फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदा दो ट्रक पकड़ा

वन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदा दो ट्रक पकड़ा

Wed, 30 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने  अवैध बालू लदा दो ट्रक पकड़ा
ओबरा। ओबरा सी क्षेत्र में वन कर्मियों ने अवैध बालू लदे दो हाइवा ट्रक को पकड़ कर सीज कर दिया। इससे अवैध खनन कर सप्लाई करने वालों हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को सदर एसडीएम शादाब असलम और खान अधिकारी अनंत सिंह ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बतादें कि रेणुका नदी के तटवर्ती हिस्सों से अवैध बालू का खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना पर सोमवार देर रात वन विभाग को मिली। वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो आधा दर्जन से ज्यादा संख्या में हाइवा पर बालू लादी जा रही थी। वनकर्मियों को देखकर सभी हाइवा मौके से भागने लगे। ओबरा सी कैंपस में होने के कारण ज्यादातर हाइवा फरार होने में कामयाब हो गये लेकिन एक हाइवा यूपी 64 टी 5574 को कब्जे में ले लिया गया। उधर ओबरा सी कैम्पस में बालू को अनलोड कर रहे एक अन्य हाइवा यूपी 64 एच 9299 को भी वन कर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया। डाला रेंजर आरकेपी सिंह एवं रेंजर तरिया पतिराज ने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। बताया कि उक्त खनन रेणुका नदी के तटवर्ती खैरटिया टोले में वन क्षेत्र के गाटा संख्या एक में किया जा रहा था। बताया कि बड़े पैमाने पर रात में यह खनन किया जा रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। उधर विभागीय कार्रवाई में बाधा डालने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं मंगलवार की शाम जांच करने वाली टीम में खनन निरीक्षक जीके दत्ता, खान अधिकारी केके राय, सीओ ओबरा ज्ञान प्रकाश राय, प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत आदि सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed