फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दौड़ा-दौड़ा कर ट्रांसपोर्टर को पीटा, मुकदमा

दौड़ा-दौड़ा कर ट्रांसपोर्टर को पीटा, मुकदमा

Thu, 10 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
दौड़ा-दौड़ा कर ट्रांसपोर्टर को पीटा, मुकदमा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में मंगलवार की रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने इनोवा सवार ट्रांसपोर्टर संजय परिहार( 32)को घेर लिया। इनोवा में तोड़फोड़ करने के बाद संजय को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। किसी तरह वहां से बचकर खून से लथपथ संजय कोतवाल के आवास पर पहुंचा। पुलिस अभिरक्षा में उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लहास गांव का संजय परिहार राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक पर रहता है। संजय का ट्रांसपोर्ट का काम है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे संजय इनोवा कार से उरमौरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में डायट के समीप सफेद कलर की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने इनोवा को ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन का शीशा तोड़ने लगे। कुछ ही देर बाद काले रंग की सफारी वाहन से पांच लोग पहुंचे। राड और डंडों से संजय को पीटने लगे। बकौल संजय जान बचाते हुए वह डायट की बाउंड्री के अंदर भागा तो राजन सिंह नामक व्यक्ति ने पिस्टल से जान मारने की नीयत से फायर कर दिया। आस पास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। संजय वहां से किसी बाइक से खुद भागा भागा कोतवाल के आवास पहुंचा। कोतवाल को उसने घटना की जानकारी दी। इस दौरान उसका पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। कोतवाल सीपी पांडेय और सब इंस्पेक्टर शमशेर यादव टीम के साथ देर रात तक हमलावरों की खोजबीन करते रहे। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सीओ राहुल मिश्रा ने बताया कि संजय की तहरीर पर राबर्ट्सगंज निवासी राजन सिंह, अमित सिंह अकोढ़ी और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed