फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोरी की बाइक बरामद, कबाड़ी गिरफ्तार

चोरी की बाइक बरामद, कबाड़ी गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक बरामद, कबाड़ी गिरफ्तार
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के समीप से बुधवार की रात पुलिस ने चोरी की बाइक समेत कबाड़ी महेश अग्रहरि को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान चोर ने विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय से चोरी स्कार्पियो को चुराने वालों के बारे में भी जानकारी दी। गुरुवार को पकड़े गए चोर का चालान कर दिया गया। उधर स्कार्पियो चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ रवाना हो गई।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन के समीप कांशीराम आवास जाने वाले मार्ग पर कोतवाल भारत भूषण तिवारी और कस्बा चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह ने संदिग्ध बाइक सवार एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान वाराणसी के हूकुलगंज निवासी महेश अग्रहरी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह कबाड़ की दुकान करता है। साथियों के साथ सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी समेत अन्य जिलों से दो और चार पहिया वाहन चुराकर उनका नंबर बदल कर बेचता भी है। विधायक के दफ्तर के बाहर से स्कार्पियो चुराने वालों के बारे में जानकारी दी। चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने महेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed