{"_id":"59dd0f994f1c1b6f548b6c07","slug":"81507659673-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की नजर में फरियादियों की सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी आंख की नजर में फरियादियों की सुनवाई
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। थाने में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं फरियादियों की समस्या का त्वरित निदान करने के लिए अब सीसीटीवी कैमरे से थानों की निगहबानी होगी। योगी सरकार ने सभी थानों में जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। जिसमें फरियादियों से कोई भी सुनवाई सीसीटीवी कैमरे के सामने ही होगी।
अति नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में 22 थाने है। इसमें महिला थाना भी शामिल है। योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन को जरूरत के अनुसार सभी थानों में अविलंब सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है। सीसीटीवी कैमरे की नजर मेें पुलिसकर्मी पीड़ितों की फरियाद सुनेंगे, ताकि पुलिसकर्मी पीड़ितों की बयान बदल न सके, क्योंकि अधिकांश पीड़ितों का आरोप रहता है कि बयान कुछ दिए और पुलिस ने लिखा कुछ और ही। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरे से पीड़ितों ने क्या बयान दिया था उसे निकाला जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार दीक्षित ने कहा कि एसपी आरपी सिंह के निर्देशानुसार सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। कहा कि थानों में प्रभारियों के कक्ष, दफ्तर, प्रवेश द्वार, एसएसआई कक्ष समेत अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।