{"_id":"5c17e1abbdec2256aa76e128","slug":"61545068971-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर रुपये छिनने वालों के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर रुपये छिनने वालों के खिलाफ केस
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पांच दिन पूर्व अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों के साथ हुई लूटपाट के मामले में रविवार की रात करमा और शाहगंज पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। केस दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को घटना से जुड़े कई अहम सबूत हाथ लगे।
पुलिस के अनुसार 13 दिसंबर की रात करीब आठ बजे करमा थाना क्षेत्र के करकी के समीप कुछ अज्ञात बदमाशों ने कसया कला निवासी प्रद्युन्न कुमार से करीब सात हजार रुपये और मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने अपने स्तर से लूटपाट करने वालों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस पर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना उसी दिन शाहगंज थाना क्षेत्र के नरैना गांव के समीप हुई। बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव निवासी प्रवेश की बाइक को ओवरेटक कर रोक लिया।
इसके बाद बदमाशों ने जबर्दस्ती प्रवेश से हजारों रुपये, एटीएम कार्ड समेत अन्य कागजात छीन लिया। प्रवेश की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े तो एक बदमाश फरार हो गया, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि कुछ ही देर बाद पकड़े गए दोनों आरोपी फरार हो गए। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।