{"_id":"5b732cd342c7923e5c326d77","slug":"61534274771-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच को लेकर हुई मारपीट, पिता-पुत्र जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले में शौच को लेकर हुई मारपीट, पिता-पुत्र जख्मी
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल । कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में मंगलवार को खुले में शौच करने को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी में कराया गया है। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मझिगवां गांव में मंगलवार सुबह सात बजे खेत में शौच को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने लाठी से प्रहार कर दूसरे पक्ष कें राजमन (40) पुत्र बरसाती व उसके पुत्र राहुल (17) को घायल कर दिया। मारपीट के दौरान ही किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने राजमन की तहरीर पर उसके भाई राजेंद्र, दीपक व प्रिंस पुत्रगण राजेंद्र और कलावती पत्नी राजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश मेें जुट गई। पुलिस दोपहर बाद राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन की तलाश की जा रही है।