{"_id":"5bd0b2e1bdec226997413333","slug":"51540403937-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजपुर । बीजपुर बाजार स्थित मुस्लिम मोहल्ले में बुधवार अपराह्न में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव को कब्जे में में लेकर पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि इज्जतुल परवीन (20) पत्नी सफदर शाह निवासी बीरपुर बाजार मुस्लिम मोहल्ला ने अपने घर के अंदर दरवाजा बंद करके दुपट्टे के सहारे पाइप में बांधकर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि घर के सभी परिजन बाहर गए हुए थे, वह अकेले घर में थी। एक सुसाइड नोट लिखकर उसने फांसी लगाई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पानी की टंकी के ओवर फ्लो होने पर पानी गिरने लगा। पड़ोस के लोग सफदर के घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पीछे जाकर छत पर चढ़े और आंगन में उतर कर देखा तो इज्जतुल का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट को आधार मान कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन