{"_id":"5b8587bf42c792464a0c8e9f","slug":"51535477695-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में छात्रों की पिटाई में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज में छात्रों की पिटाई में तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर । थाना क्षेत्र के शिवम संकल्प स्कूल बकरिहवां में सोमवार को अराजक तत्वों द्वारा कुछ छात्रों की पिटाई का मामला मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
बता दें कि कालेज के गेट के सामने गोलबंद कुछ लोगों ने स्कूल के कुछ छात्रों की जमकर पिटाई कर दी थी। घटना को तब अंजाम दिया गया था जब कालेज में छुट्टी हुई थी और छात्र घर जा रहे थे, जिससे घटना स्थल पर भगदड़ मच गई थी। कहा जा रहा था कि कुछ मनचलों ने छात्राओं के साथ छेडख़ानी का प्रयास किया था, जिसका विरोध छात्रों ने किया तो अराजक तत्वों ने हमला कर दिया था। प्रधानाचार्य रामप्रकाश पांडेय ने भी हमलावरों को रोकने की कोशिश की थी लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए भाग निकले थे। प्रधानाचार्य की सूचना पर घटना वाले दिन पहुंची पुलिस ने रंजीत सिंह, कवि सिंह, ऋषि सिंह निवासी धरतीडाड़ को हिरासत में लिया था। मंगलवार को प्रधानाचार्य राम प्रकाश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।