फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति, सास, देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति, सास, देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पति, सास, देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पांच दिन पूर्व तेंदू गांव में विवाहिता प्रतिमा की हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति दीपक, सास समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में मृतका के पिता शिव प्रसाद की तहरीर पर हुई। आरोपियों के ऊपर विवाहिता को मारपीट कर मौत के घाट उतारने का आरोप है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में रायपुर थाना क्षेत्र के नरउज गांव निवासी शिव प्रसाद ने अपनी बेटी प्रतिमा की शादी तेंदू गांव निवासी दीपक के साथ की थी। प्रतिमा को एक बेटी और एक बेटा भी है। शिव प्रसाद का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही उनका दामाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनकी बेटी को दहेज में मोटर साइकिल, सोने की चेन, अंगूठी न मिलने की बात कह कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर ससुरालियों को समझाया गया, लेकिन उनकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। 29 मार्च 2018 की सुबह ससुरालियों ने उनकी बेटी को मारपीट कर घायल करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद ससुरालियों ने उन लोगों को बगैर सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि शिव प्रसाद की तहरीर पर राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव निवासी उसके दामाद दीपक, सास राखी, देवर बबलू, बाबूलाल और बुआ पुनन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed