{"_id":"599096f04f1c1bb03c8b49d6","slug":"51502648048-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में तीमारदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में तीमारदारों ने किया हंगामा
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ओबरा में रविवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने चंदा (21) की हालत गंभीर बताकर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं मायके वाले ससुरालियों पर विवाहिता को जहर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे चंदा किसी बात से क्षुब्ध होकर किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर ली। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो वे आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं दोपहर करीब एक बजे खड़िया से चंदा के पिता समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर चंदा को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने से आसपास भर्ती रोगियों को घबराहट होने लगी। यह देख अन्य रोगियों के तीमारदार हंगामा करने वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शांत नहीं हुए। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों ने शोर-शराबा करने वालों को बाहर किया तो वे शांत हो गए। समाचार लिखे जाने तक डॉक्टर के रेफर करने के बाद घरवाले विवाहिता को बीएचयू नहीं ले गए थे।