फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्रा से छेड़खानी को लेकर छात्रों का दो गुट भिड़ा

छात्रा से छेड़खानी को लेकर छात्रों का दो गुट भिड़ा

Mon, 15 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी को लेकर छात्रों का दो गुट भिड़ा
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में रविवार को एक किशोरी(छात्रा) से छेड़खानी करने को लेकर छात्रों के दो गुट में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने पर विवाद करने के आरोप में पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच सुलह बात चल रही थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राबर्ट्सगंज नगर में एक छात्रा किशोरी से छेड़खानी करने की बात को लेकर दो-तीन छात्र एक छात्र को रोककर उससे गाली गलौज देने लगे। इसका विरोध करने पर छात्रों में मारपीट शुरू हो गई, इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने विवाद करने वालों को समझा -बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मारपीट में एक युवक का होठ कट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं बीच-बचाव करने गई एक छात्रा को भी चोट लगने की बात बताई गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से एक छात्र को हिरासत में लेकर उन्हें कोतवाली ले गई। उधर, घटना की जानकारी होने पर छात्रों के घरवाले कोतवाली पहुंच मामले को शांत कराने में जुट गए। पुलिस ने बताया हिरासत में लिए गए सभी छात्र नाबालिग है। छात्रों के अभिभावकों के बीच सुलह की बात चल रही है, सुलह न होने पर दोनों तरफ से प्राप्त शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक अभिभावाकों के बीच बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed