{"_id":"5aca5ec14f1c1b696b8b475e","slug":"41523211969-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के समर्थकों ने बंद कराया खनन कार्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के समर्थकों ने बंद कराया खनन कार्य
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा बालू साइट पर शनिवार को एक विधायक के समर्थकों ने हंगामा करते हुए खनन कार्य बंद करा दिया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो काम बंद कराने वाले भाग निकले। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में खनन कार्य शुरू हुआ।
शनिवार की देर शाम 15- 20 की संख्या में लोग बालू साइड पर पहुंचे। वहां पोकलेन मशीनों को बंद कराते हुए बालू खनन करने से रोक दिया। बालू साइट पर मौजूद लोगों ने विरोध करने वालों से उनका परिचय पूछा तो वे लोग झगड़ा करने को तैयार हो गए। साइट पर अफरातफरी मच गई। काम बंद कराने वालों का कहना था कि जब तक ठेकेदार विधायक जी से मुलाकात नहीं कर लेते तब तक खनन कार्य नहीं होने देंगे। ठेकेदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाथीनाला एसओ पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले काम बंद कराने वाले वहां से चले गए थे। एसओ ने मामले की जानकारी एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि साइट पर कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। वह लोग खुद को एक विधायक का कार्यकर्ता बता रहे थे। कहा कि एसओ हाथी नाला से कहा गया है कि जिन लोगों ने काम बंद कराया है उनको चिह्नित कर कार्रवाई करें।