{"_id":"5fa6ea8b8ebc3e9bdd1f7952","slug":"4-arrested-with-one-crore-hemp-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में एक करोड़ के गांजे के साथ 4 गिरफ्तार, नमक की बोरियों के नीचे ले जाया रहा था छिपाकर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र में एक करोड़ के गांजे के साथ 4 गिरफ्तार, नमक की बोरियों के नीचे ले जाया रहा था छिपाकर
Sun, 08 Nov 2020 12:12 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की एसटीएफ और नारकोटिक्स की टीम ने सोनभद्र जिले के राजमार्ग पर प्रीतनगर के पास शुक्रवार की रात घेराबंदी कर ट्रक पर नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा जा रहा आठ क्विंटल गांजा बरामद कर लिया। इसकी कीमत एक करोड़ आंकी गई है। एसटीएफ ने ट्रक चालक, ट्रक सवार तीन और लग्जरी कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। चोपन थाने में एसटीएफ ने गांजा तस्करों से पूछताछ की। आरोपियों ने गांजा तस्करी में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी आंध्र प्रदेश और उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ले जा रहे थे। सूचना पर एसटीएफ और नारकोटिक्स की टीम ने शुक्रवार को रात चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में घेराबंदी कर ट्रक में लदा आठ क्विंटल गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
ट्रक चालक और उसमें सवार तीन अन्य लोगों की निशानेदही पर ट्रक के पीछे खड़ी कार में सवार एक युवक को भी पकड़ा गया। एसटीएफ ने ट्रक, कार और तस्करी के आरोपियों को चोपन थाने में ले जाकर पूछताछ की तो गिरोह अन्य सदस्यों के बारे में पता चला। एसटीएफ ने गांजा तस्करी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
गिरफ्तार गांजा तस्करों में आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खड़वाई निवासी बीरन सिंह, श्रावस्ती के भिग्गा थाना क्षेत्र के राजपुरानी निवासी प्रवेेश यादव, मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली निवासी राजेंद्र जायसवाल और विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कुरौठी पांडेय निवासी जितेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह शामिल हैं। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने गांजा तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।