फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाइक सवारों ने किया पथराव, अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में गिरा

बाइक सवारों ने किया पथराव, अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में गिरा

Thu, 31 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने किया पथराव, अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में गिरा
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में पुराने पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात एक बाइक पर दो युवकों ने एक ट्रक का पीछा किया। ट्रक न रूकने पर युवकों ने उसके शीशे पर पथराव कर दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और युवकों की तलाश में जुट गई है। रीवां-रांची राजमार्ग पर मंगलवार की रात एक ट्रक रेणुकूट से कार्बन लादकर कोलकाता के लिए जा रहा था। इस दौरान ट्रक विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में जाकर अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक अशोक कुमार (38) घायल हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया। वहां से उसे दुद्धी सीएचसी के लिए रिफर कर दिया गया। अशोक का कहना है कि मंगलवार की रात करीब दो किमी से एक बाइक पर सवार दो युवक उसका पीछा कर रहे थे। जब ट्रक नहीं रूका तो वे तेजी से आगे आ गए और ट्रक के शीशे पर पथराव कर दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इसके बाद बाइक सवार वहां से भागने लगे और करीब 50 मीटर दूर जाकर बाइक गड्ढे में गिर गई। इस पर दोनों युवक बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक के नंबर से दोनों युवकों की पहचान में पुलिस जुटी ह़ुई है। इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed