फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी रंजिश को लेकर चले धारदार हथियार, छह घायल

पुरानी रंजिश को लेकर चले धारदार हथियार, छह घायल

Sun, 30 Dec 2018 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर चले धारदार हथियार, छह घायल
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ युवकों ने धारदार हथियार से एक युवक पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसमें दोनों पक्ष से पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो पिटाई करने वाले भागने लगे। आनन-फानन में पुलिस अपने वाहन से तीन घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहीं तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गया। इस दौरान एक युवक किसी धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के एक युवक के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने कर बीच-बचाव करना शुरू कर दिया। उधर किसी ने मोबाइल से कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि दो पक्षों में सरेआम धारदार हथियार चल रहे है। कई गंभीर रूप से घायल हो चुके है। दलबल के साथ कोतवाल सीपी पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले दो-तीन बाइक छोड़ पैदल ही फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि राबट्र्सगंज के कीर्ती पाली हास्पिटल के समीप रहने वाले दीपक (20), आकाश (17), नितेश (18) को चोटें लगी है। वहीं दूसरे पक्ष से आकाश (15), उसके पिता देवमूरत (46) और अशोक (22) भी चुटहिल हुआ है। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोतवाल को मारपीट करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed