फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मार्शल ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

मार्शल ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 10 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मार्शल ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में मंगलवार को बेकाबू होकर मार्शल ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे जगप्रसाद (40) की मौत हो गई। जबकि दो किशोरी घायल हो गई। हादसे के बाद मार्शल छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव एवं घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया।

सुबह करीब सवा सात बजे उरमौरा चौराहे के पास राजमार्ग पार कर रहे बाइक सवार जगप्रसाद को चोपन से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही मार्शल टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ओबरा क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी जग प्रसाद (40), उसकी बेटी मंजू (16) और गूंजा (15) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि जगप्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मार्शल को सड़क के किनारे करवाकर बाइक कोतवाली ले गई। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के घरवाले पहुंच गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल मंजू ने बताया अपने पिता के साथ सोमवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौना गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रही थी। रास्ते में मार्शल ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed