{"_id":"5994900c4f1c1be1188b4614","slug":"31502908428-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर से कुचलकर मासूम की मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के संवरा गांव में मंगलवार की सुबह विद्यालय से झंडा फहरा कर लौट रहे प्रियांशु (07) की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रेणुकूट-बीजपुर मार्ग को जाम कर दिया। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों को टैंकर को पुलिस के हवाले कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने एसडीएम और सीओ से बात कराया जाम हटवाया।
संवरा गाव निवासी प्रियांशु पुत्र राजेश कुमार मंगलवार की सुबह 10 बजे विद्यालय से झंडारोहण करके अपने घर आ रहा था। बभनी से मुगलसराय जा रहे टैंकर ने कुचल दिया। इस वाकये के बाद ग्रामीणों ने रेनुकूट-बीजपुर मार्ग को जाम कर दिया। डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर बभनी, म्योरपुर और बीजपुर पुलिस पहुंची तो सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी समझाने के बाद भी जाम नहीं हटा। बभनी पुलिस ने दुद्धी एसडीएम भानु प्रताप सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद दुद्धी सीओ रामलाल से वार्ता करने पर करीब तीन घंटे बाद जाम हटा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। उधर टैंकर लेकर भाग रहे चालक और परिचालक को ग्रामीणों ने नधिरा-बकरिहवां मार्ग पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
............
पीड़ित परिवार को दी सहायता
बभनी(ब्यूरो)। पीड़ित परिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख कासिम हुसैन ने पांच हजार, ग्राम प्रधान संवरा संतोष दुबे 11 हजार, बभनी प्रभारी निरीक्षक पांच हजार और म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पांच हजार रुपये की सहायता दी।
विज्ञापन