फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रैक्टर-ट्राली पर शव लेकर कोतवाली पहुंचे

ट्रैक्टर-ट्राली पर शव लेकर कोतवाली पहुंचे

Sun, 20 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पर शव लेकर कोतवाली पहुंचे
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर शनिवार को बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़ भाग गया। जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल धनिया (75) को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को घरवाले ट्रैक्टर-ट्राली से शव लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

शनिवार की सायं करीब पौने चार बजे सलैया गांव निवासी धनिया अपने गांव में ही सड़क पार कर रही थी। उसी वक्त राबर्ट्सगंज की ओर से शाहगंज की तरफ जा रही बाइक ने महिला को धक्का मार दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर उससे घायल महिला का उपचार कराने को कहा। जिस पर वह तैयार भी हो गया। लेकिन मौका पाकर चालक भाग गया। घायल को उसके घरवाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाते वक्त टेंगरा मोड़ के समीप धनिया की मौत हो गई। रात में घरवाले शव को लेकर घर पहुंचे। मृतका के बेटे बीरबल ने बताया कि बाइक के मालिक ने दाह संस्कार के लिए सहयोग का आश्वासन दिया था। लेकिन शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे तक उसका इंतजार किया गया। मगर वह घर पर नहीं पहुंचा। इसके बाद शव को कोतवाली ले जाकर घटना की सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में बाइक नंबर और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed