{"_id":"596f94014f1c1bfd798b45f3","slug":"21500484609-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम होने पर कर दिया हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम होने पर कर दिया हत्या
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (सिंगरौली)। बीते दिनों बैढन कोतवाली के कचनी इलाके में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपी सिंगरौली निवासी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी और नाकाम होने पर महिला की हत्या कर दी थी।
बीते 12 जुलाई को कचनी नाले के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। सोमवार को महिला की शिनाख्त माडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई। महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच में पता चला कि महिला सिंगरौली निवासी लाल सिंह (28) के साथ मजदूरी करने बैढ़न गई थी। जांच के दौरान कचनी में मजदूरी करने वाले ओमप्रकाश, पप्पू पनिका ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन महिला और आरोपी को शराब के नशे में घटना स्थल की ओर जाते देखा गया था। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को माड़ा, झांझी, मकरोहर, ढेंका क्षेत्र में लगातार तलाश करती रही। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी लाल सिंह को सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था। घटना के दिन शराब पीने के बाद महिला को वह एकांत में सड़क से दूर नाले की तरफ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन इसमें कामयाब नहीं होने पर पत्थर व हाथ में पहनेे लोहे के कड़े से हमलाकर महिला की हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी लाल सिंह को जेल भेज दिया गया है। (ब्यूरो)