फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चोपन। थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर प्रशासन के बिना अनुमति के मंगलवार को उपासना स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। इसका विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया तो कार्य कराने वाले उनसे उलझ गए। पुलिस ने महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जिला प्रशासन के बिना अनुमति के उपासना स्थल के निर्माण कार्य कराए जाने की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री व प्रांत के सत्संग प्रमुख नरसिंह तिवारी को हुई तो वे जिला उपाध्यक्ष जनार्दन बैसवार महामंत्री कमलेश दूबे, नगर संयोजक रिंकू मोदनवाल सत्यदेव पाठक अरविंद सिंह अरविंद तिवारी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र केसरी समेत अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर काम को बंद कराने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्य को बंद करा दिया। पुलिस ने बताया कि नरसिंह तिवारी की तहरीर पर सावित्री देवी और राकेश केसरी के खिलाफ लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed