फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शादी का उपहार लेकर लौटी, फिर लगा ली फांसी

शादी का उपहार लेकर लौटी, फिर लगा ली फांसी

Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शादी का उपहार लेकर लौटी, फिर लगा ली फांसी
विण्ढमगंज। थाना क्षेत्र के मेदनीखाड़ ग्राम पंचायत में गुरुवार की सुबह करीब छह बजे गायत्री (24) ने अपने मायके में फांसी लगा ली। अभी सात जुलाई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

मेदनीखाड़ की गायत्री पुत्री शंभूनाथ भुइयां की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राबर्ट्सगंज में सात जुलाई को हीराचक फुलवा गांव के नागेंद्र के साथ हुई थी। बुधवार को सुबह उसका पति अपने ससुराल पहुंचा और वहां से पत्नी को लेकर दुद्धी ब्लॉक पर गया था। वहां से शादी विवाह योजना के तहत मिलने वाला उपहार दोनों ने लिया। इसके बाद पति नागेंद्र ने पत्नी गायत्री को उसके मायके में छोड़ कर अपने घर हीराचक लौट गया। गुरुवार को सुबह घर के सभी सदस्य जब खेतों में काम के लिए चले गए तो गायत्री ने घर के बड़ेर के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर में परिवार वाले आए तो गायत्री को फंदे पर लटका देखा। गायत्री को घरवालों ने अफरा-तफरी में फंदे से उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। गायत्री के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री का किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। फिर भी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह उसे समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed