फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 21 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात किशोरी का अपहरण कर लिया। दो युवकों ने उसे ट्रक में बंद कर दुष्कर्म करने की कोशिश किया। भांजे के शोर मचाने पर युवक भाग निकले। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के भाई के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसकी नाबालिग बहन अपनी बड़ी बहन के बेटे को शौच कराने के लिए घर से कुछ दूरी पर खेत में गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठा उसी के गांव का धर्मेंद्र और उसके साथी अरविंद ने बहन का अपहरण कर उसे एक ट्रक के केबिन में ले जाकर बंद कर दिया। भांजे ने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो वे लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को खुद की ओर आता देख आरोपी युवक साथी के साथ फरार हो गया। किशोरी को घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर धर्मेंद्र और अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादी का आरोप है कि पूर्व में भी धर्मेंद्र ने उसकी बहन की मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कर धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed