{"_id":"5ac1243e4f1c1bc3618b4db7","slug":"201522607166-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के कुसौली गांव में शनिवार सुबह 37 वर्षीय एक युवक का शव पंखे से लगे फंदे से लटकता मिला। इससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसौली निवासी विश्राम गुप्ता के दो बेटों में छोटा रूपेश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। चार-पांच दिन पू पहले वह घर आया था। शुक्रवार शाम को खाना आदि खाकर अपने घर में सोने चला गया। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो सभी परेशान हो गए। दरवाजा तोड़ने पर अंदर की तस्वीर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रूपेश का शव पंखे में लगे फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों का कहना है कि रूपेश की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी तलाक देकर चली गई, जबकि दूसरी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पाली चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदोही सीओ अभिषेक पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन