फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आयल कंपनियों को भेजेंगे पेट्रोल पंपों पर कारगुजारी की रिपोर्ट

आयल कंपनियों को भेजेंगे पेट्रोल पंपों पर कारगुजारी की रिपोर्ट

Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
आयल कंपनियों को भेजेंगे पेट्रोल पंपों पर कारगुजारी की रिपोर्ट
सोनभद्र। पेट्रोल पंपों की हुई जांच में सात पंपों पर खामियां पाई गईं। संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने के बाद अब प्रशासन संबंधित आयल कंपनियों को पेट्रोल पंपों की रिपोर्ट भेजेगा। कंपनियों से संस्तुति मिलने के बाद इनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की घटतौली को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के पेट्रोल पंपों की जांच का निर्देश दिया था। इसके तहत सोनभद्र में भी जांच के लिए डीएम ने अतिरिक्त एसडीएम अशोक कुमार यादव की अगुवाई में जांच टीम गठित की थी। टीम ने पेट्रोल पंपों की जांच की तो सलखन स्थित सोन संभरण केंद्र पर चिप लगाकर घटतौली पकड़ में आई थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामजतन ने बताया कि जिले में कुल 101 पेट्रोल पंप क्रियाशील हैं। जबकि आठ बंद पड़े हुए हैं। इन 101 पेट्रोल पंपों पर घटतौली की जांच की गई। इसमें सात पंपों पर गड़बड़ी पकड़ में आई। इस पर मुन्नीलाल एंड संस बढ़ौली चौराहा राबर्ट्सगंज, महावीर फिलिंग स्टेशन डूमरडीह दुदी, श्री फिलिंग स्टेशन बभनी, अमिला किसान सेवा केंद्र कोन, जय शिव फिलिंग स्टेशन खैराही, राजेंद्र फ्यूल ओड़ी अनपरा और सोन संभरण केंद्र सलखन के संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी करा दी गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच और कार्रवाई सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहेगी। अब जिन पेट्रोल पंपों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है, उससे संबंधित आयल कंपनियों को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। आयल कंपनियां संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों को कार्रवाई के लिए नोटिस भेजेगी। इसके बाद जब वे अपने प्रशासन को पेट्रोल पंपों के निलंबन या लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed