फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने रंगरेलिया मना रहे प्रेमी को पीटा

ग्रामीणों ने रंगरेलिया मना रहे प्रेमी को पीटा

Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रंगरेलिया मना रहे प्रेमी को पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात खेत में गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया। नाराज ग्रामीणों ने युवक का सिर फोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को छुड़ा कर जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब रात 11 बजे की। गांव के बाहर खेत में लोगों को कुछ सुगबुगाहट हुई। खेत में जाने पर गांव की युवती और रिश्तेदारी में आया युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। तब तक लड़की के घर भी मौके पर पहुंच गए। लड़की के परिवार वाले उसे पीटते हुए घर लेकर चले गए। जबकि ग्रामीण युवक पर टूट पड़े। मारपीट में उसके सिर से खून निकलने लगा। मामला गंभीर होता देख डॉयल 100 को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी युवक को मरहम पट्टी कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस की माने तो युवक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। रात में युवक प्रेमिका से मिलने के लिए खेत में गया था। उसी वक्त ग्रामीणों ने उसको पकड़ कर पीट दिया। बताया कि पिटाई के मामले में दो को हिरासत में लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed