{"_id":"59a05c9d4f1c1b5d0c8b47ea","slug":"191503681693-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते का नंबर पूछ उड़ा दिए 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते का नंबर पूछ उड़ा दिए 70 हजार
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बार बार बैंकों की ओर से जागरूक किए जाने के बावजूद लोग जालसाजों की बातों में आकर साइबर क्राइम के शिकार हो जा रहे हैं। कोतवाली के सिद्धी कला निवासी अजय सिंह की पत्नी के खाते की जानकारी लेकर ठग ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। शुक्रवार को बैंक में रुपये निकालने की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के सिद्घिकला गांव निवासी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 12 बजे उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर बोला कि पत्नी का बैंक एकाउंट बंद हो गया है। खाता चालू करने के लिए आधार नंबर और बैंक का एकाउंट नंबर बताइए। उसकी बातों में आकर उसने आधार और एकाउंट का नंबर बता दिया। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे चुर्क स्थित स्टेट बैंक में अजय कुछ रुपये निकालने गया तो बैंक कर्मियों ने बताया कि आपके खाते से पिछले 24 घंटे के भीतर 70 हजार निकल चुका है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।