फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ठेकेदार के सुपरवाइजर के यहां मिला चोरी का सामान

ठेकेदार के सुपरवाइजर के यहां मिला चोरी का सामान

Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के सुपरवाइजर के यहां मिला चोरी का सामान
अनपरा। बिजली विभाग के ठेकेदार के सुपरवाइजर के यहां बुधवार की सुबह बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बड़े स्तर पर चोरी का सामान बरामद होने से हड़कंप मच गया। बरामद सामग्री को कब्जे में लेने के साथ ही उच्चाधिकरियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। मिले सामान की गणना और सील करने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सात बजे किसी ने पिपरी एक्सईएन को सूचना दी कि उनके यहां ठेका कार्य करने वाली फर्म नीरज कंस्ट्रक्शन के सुपरवाइजर रहे रामरक्षा सिंह के यहां बड़े पैमाने पर चोरी का सामान रखा गया है। उन्होंने तत्काल अवर अभियंता विमलेश कुमार सिंह को टीम बनाकर छापेमारी का निर्देश दिया। छह सदस्यीय टीम ने सुबह नौ बजे के करीब छापेमारी की। महकमे के लोगों की भी आंखें हैरत से फटी रह गईं। जेई विमलेश के मुताबिक 250 मीटर एसी डॉग, दस कंडक्टर, 11 डिस्क एंसुलेटर, आठ पिन एंसुलेटर, सात हीटर, छह मीटर एबीसी कंडक्टर, सौ मीटर विजुवल कंडक्टर, दो थ्री फेज मीटर, दो क्रॉस आर्म आदि सामान बरामद हुए।
विज्ञापन

बिजली के पोलों को काट कर मकान के छत में बीम के रूप में इस्तेमाल किया जाना भी पाया गया। जेई ने बताया कि सभी सामानों को जब्त कर स्टोर में रखवा दिया गया है। अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर, उनसे टीम बनाकर सामानों की गणना और सील करवाने का अनुरोध किया गया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। उधर, पुलिस ने भी चोरी के सामानों के बरामदगी की सूचना पर पहुंचकर जरूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed