फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दस के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

दस के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Mar 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
दस के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। राबट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पिछले 48 घंटे के दौरान हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल मेें घायलों का उपचार हुआ। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुसौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से अजय को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले सीताराम और छोटा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर दुरावल कला गांव में चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से भगवान दास का पिटाई कर दी। शोर सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल के पिता बदूरिया की तहरीर पर कृष्ण कुमार, बिंदू, अर्जून और संदीप के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर भागलपुर गांव में हुए विवाद के मामले में गौतम के प्रार्थना पत्र पर लाली, सुरेश, प्रदीप और किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि कोतवाल को अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed