{"_id":"5c2e50acbdec2257043b86f6","slug":"181546539180-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल परियोजना कर्मी के खाते से 40 हजार निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। ऊर्जांचल में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जालसाज आएदिन लोगों के खाते से रुपये उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एनसीएल बीना परियोजना कर्मी के साथ हुआ है। उनके खाते से 40 हजार रुपये दो बार में निकाल लिए गए। मैसेज आने पर भुक्तभोगी ने बैंक में प्रार्थनापत्र देकर कर खाते को ब्लॉक कराया। एनसीएल बीना परियोजना के कर्मचारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को वाराणसी गए थे। एक जनवरी को सुबह उनके मोबाइल में मैसेज आया कि उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। आनन-फानन में वह वाराणसी से बीना के लिए रवाना हुए तब तक 20 हजार रुपये निकालने का एक और मैसेज आ गया। बैंक पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। इस पर शाखा प्रबंधक ने खाते से निकासी पर रोक लगा दी। इससे पहले भी अनपरा, बीना, जयंत और बैढन में ऐसी घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।