फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 24 Dec 2018 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
म्योरपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कस्बे में रेलवे कार्य में लगी एक कंपनी के इंजीनियर मिथिलेश कुमार झा (42) की बंद में कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा कि शनिवार की रात को वह खाना खाकर कमरे में सोया था।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में रेलवे का काम कर रही जीडीसीएल कंपनी के सीनियर इंजीनियर सिविल डिपार्टमेंट मिथिलेश कुमार झा पुत्र नारायण झां निवासी करमौली, थाना कलवाही जिला मधुबनी, बिहार की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बंद कमरे का दरवाजा पुलिस ने तोड़ाकर इंजीनियर के शव को बाहर निकाला। पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा से सिंगरौली तक हो रहे दोहरीकरण कार्य में लगी जीडीसीएल कंपनी के कर्मचारी म्योरपुर कस्बे में फैयाज अंसारी के मकान में किराए पर रहते हैं। कंपनी के कर्मचारियों के लिए मेस की भी व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों की माने तो मृतक शनिवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। इस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक था। मृतक का कमरा रविवार की सुबह में न खुलने की दशा में कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचे तो कमरे में इंजीनियर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से उनके परिजनों को दी। जीडीसीएल कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी डीके दूबे ने बताया कि मृतक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed