फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी, मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी, मौत

Mon, 15 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी, मौत
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवा चौहान गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक युवती झुलस गई। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने सविता (18) को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर लोढ़ी चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब छह बजे सविता अपने घर में घरेलू का कार्य कर रही थी। उसी वक्त अचानक युवती के कपड़ों में आग लग गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिवार वालों ने उसके कमरे मेें पहुंच कर पानी डालकर आग को बुझाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से घरवाले एंबुलेंस से जब तक युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचते तब तक रास्ते मेें ही उसने दम तोड़ दिया था। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिए पुलिस को युवती के मौत की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि सविता के मौत की सूचना तहसीलदार को भी दे दी गई है। कहा कि युवती कैसे झुलसी इसका पता लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed