{"_id":"5bc77979bdec22174c7de40e","slug":"171539799417-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेलर की चपेट में आने से मासूम की मौत
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बुधवार की शाम एक मासूम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
चटका निवासी 12 वर्षीय यश साकेत पुत्र रामलल्लू साकेत झिंगुरदह से साइकिल द्वारा चटका बस्ती लौट रहा था कि पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने यश को ठोकर मार दी, जिससे यश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद जहां ट्रेलर ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया, वहीं गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रेलर में तोड़फोड़ करते हुए मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मौके की सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार जितेंद्र वर्मा एवं नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।