{"_id":"5a0c82954f1c1bd0408b6d8a","slug":"171510769301-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कूप में मिला छात्रा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई कूप में मिला छात्रा का शव
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत पिंडारी के वाजनडीह की एक छात्रा का शव बुधवार की सुबह सिंचाई कूप से बरामद हुआ। स्नातक की छात्रा एक दिन पूर्व मंगलवार को कालेज के लिए घर से निकली थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक वाजनडीह निवासी रामकुंज जायसवाल की 21 वर्षीय पुत्री संगीता जायसवाल मंगलवार की सुबह नौ बजे कालेज जाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। रामअवध सिंह महाविद्यालय जरहां में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा के घर न लौटने पर कोहराम मच गया। देर शाम परिवार के सदस्य कालेज के प्रबंधक डा. ओपी सिंह से मिले। प्रबंधक ने कालेज प्रशासन से मामले की जानकारी ली तो मालूम हुआ कि संगीता कालेज आई ही नहीं। इसके बाद परिवार के लोग रिश्तेदारों व आसपास क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात अधिक हो जाने के कारण परिवार के लोग सुबह होने का इंतजार करने लगे। यह बात बुधवार की सुबह तक पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ लोगों ने आशंका के कारण कुछ लोगों ने सिंचाई कूप में काटा डाला। इसके बाद शव बरामद हो गया। बीजपुर थाने के उप निरीक्षक संजय राय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। हालांकि अभी तक परिवार वालों ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन