{"_id":"5949530b4f1c1b5c288b4624","slug":"171497977611-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र (ब्यूरो)। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव में मंगलवार को बच्चों के विवाद में बड़े कूद पड़े। इनमें मासूम सहित दो लोग चोटहिल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी क्लिनिक में घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी होने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
सांय करीब चार बजे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया। मामला गरम होने पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के लोगों को पिटाई करने लगे। शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग पहुंचे तो पिटाई करने वाले फरार हो गए। घायल सुमित (1) और संकठा (56) को राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया। संकठा का कहना है कि बेवजह उसकी पिटाई की गई है। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन