{"_id":"5946ab5a4f1c1b1c0a8b45e7","slug":"171497803610-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व कर्मी के घर लाखों की चोरी
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरा(सोनभद्र)। राजस्व विभाग में अमीन के पद पर कार्यरत कर्मचारी के सेक्टर दस स्थित आवास में लाखों की चोरी हुई है। राजस्वकर्मी छुट्टियों पर अपने गांव गया था। रविवार दोपहर में आवास पर वापस आई उनकी पत्नी ने जब घर का टूटा दरवाजा देखा तो उन्हें संदिग्ध लगा। जब वे घर के अंदर गईं तब उन्हें माजरा समझ में आया। घटना की सूचना ओबरा पुलिस को दे दी गई है।
राजस्वकर्मी विनय कुमार गुप्ता गर्मी की छुट्टियों में परिवार सहित नगर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनके आवास 10 द्धितीय 201 में चोरी हो गई। रविवार को वापसी पर घटना का पता चला। विनय के अनुसार चोरों ने घर की आलमारी का लाकर तोड़कर 35 हजार नगद एवं जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में रखी दो टीवी, गैस चूल्हा, सिलेंडर और कीमती बर्तन उठा ले गए। यही नहीं चोरों ने घर में रखी साड़ी सहित बच्चों के नए कपड़े तक उठा ले गए। घटना के बारे जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला तो वहां सनसनी फैल गई। बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह के दौरान यह नगर में तीसरी चोरी है।