फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शासन को भेजी गई 39 बिल्डिंग मैटेरियल दुकानों की रिपोर्ट

शासन को भेजी गई 39 बिल्डिंग मैटेरियल दुकानों की रिपोर्ट

Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शासन को भेजी गई 39 बिल्डिंग मैटेरियल दुकानों की रिपोर्ट
सोनभद्र। जिले में दो दिन पूर्व एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने 39 बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर छापेमारी कर सीमेंट, सरिया के स्टाक का मिलान करने के साथ ही रजिस्टरों की जांच पड़ताल की थी। इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन दुकानों पर कुछ न कुछ गड़बड़ी मिली थी। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने दुकानों पर हुई छापेमारी की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

बताते चले कि शासन स्तर पर शिकायती की गई है कि जिले के कई बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार सीमेंट, सरिया समेत अन्य सामग्रियों को डंप कर महंगे दाम पर बेच कर सरकार की छवि को धूमित कर रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने एडीएम, राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों की जांच करने का निर्देश दिया था। शनिवार को राबटर्सगंज नगर, आसपास के गांवों, ओबरा, चोपन समेत अन्य जगहों पर स्थित तीन दर्जन से अधिक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर अधिकारियों ने छापेमारी की। हालांकि अधिकांश दुकानदार दुकानों को बंद कर फरार हो गए थे। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में पिछले दिनों 39 बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 16 दुकानें बंद मिली, 18 दुकानों पर कुछ न कुछ कमी पाई गई थी और पांच दुकानों पर ठीक पाया गया। जांच के डर से भागने वाले दुकानदादारों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके यहां अचानक छापेमारी की जाएगी। कहा कि जिन दुकानों की जांच की गई थी उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed