फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हॉस्पिटल में तोड़फोड़, नकदी चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा

हॉस्पिटल में तोड़फोड़, नकदी चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा

Sun, 24 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल में तोड़फोड़, नकदी चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल में शुक्रवार को हुई तोडफ़ोड़, नकदी चोरी, और मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई हॉस्पिटल के मैनेजर प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर हुई है। सीओ अभिषेक सिंह ने अभियुक्तों को पकडने के लिए तीन टीमें गठित कर दी है। शनिवार को टीमें आरोपितों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन एक भी अभियुक्त नहीं चढ़े।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर जिले के जोराडीह निवासी प्रदीप कुमार सिंह जीवनदीप हॉस्पिटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मैनेजर के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मरीज अंजना देवी को सीरियस होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। अंजना के परिजनों ने उसे वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए वहां उसकी मौत हो गई। इससे खफा होकर शुक्रवार को मरीज के परिजन दर्जनों लोगों के साथ लोहे का राड, सब्बल, हॉकी लेकर अस्पताल में आए और डॉक्टर, कर्मचारियों और मरीजों को मारपीट कर भगाना शुरू कर दिया। उन्होंने हॉस्पिटल के दरवाजे, खिड़की, कंप्यूटर, सीसी टीवी कैमरा, मेडिकल संयत्रों, बिजली मीटर, मशीन आदि को तोड़ दिया। पंजीयन काउंटर, कैश बॉक्स , मेडिकल स्टोर के कैश बॉक्स में रखा 32 हजार अन्य सामानों को निकाल लिया। इसके बाद हंगामा करते हुए दूसरी मंजिल पर डॉक्टर के आवास में पहुंच कर तोडफ़ोड़ किए और उनकी पत्नी के गहने, नकदी लेकर चले गए। हमलावरों से बचने के लिए कर्मचारी और मरीज इधर-उधर भाग रहे थे। सिटी क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदीप की तहरीर पर मरीज के परिजन बिमलेश चौहान, बाबू चौहान, रिंकू, अंशू, गिरिजा शंकर, क्षितिज सिंह, भोला चौहान, रवि, आशीष केशरी, बनारसी, नरेश चौहान निवासी ब्रम्हनगर और करीब 50 अज्ञात के खिलाफ अस्पताल में घुसकर तोडफ़ोड़ करने, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल नवीन तिवारी समेत अन्य को अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed