फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रेम प्रसंग में युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत

प्रेम प्रसंग में युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत

Sat, 09 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव निवासी अरविंद (19) की प्रेम प्रसंग व अवैध संबंध के मामले में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पड़ोस की एक विवाहिता महिला व उसके परिजनों पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक अरविंद की मां देविया ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए घर से निकला था। वह देर रात करीब दस बजे घर वापस लौटा। इसके बाद उसे दो बार उलटी हुई। उसने अपनी मां को बताया कि पास में रहने वाली उसी की जाति की एक विवाहिता महिला ने उसे लोटे में कुछ पिलाया है। मां ने सोचा कुछ खाया होगा, जो नुकसान कर गया है। इसके बाद वह सो गया। शनिवार भोर में करीब चार बजे उसे फिर उलटी हुई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक भोर में अरविंद ने एक महिला और उसके परिजनों पर जहर देने की बात बताई। आनन फानन में परिजनों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इसी दौरान सीएचसी में ही सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अरविंद पुत्र बटुरी प्रसाद दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा है। वह पिछले करीब दो साल से गुजरात के राजकोट में काम करता था। पिछले एक सप्ताह से वह घर आया हुआ था। उसके परिजनों का कहना है कि वह जो भी कमाता था, उसका अधिकांश हिस्सा उस विवाहिता महिला को दे देता था। युवक व विवाहिता महिला के प्रेम प्रसंग के इस मामले में करीब चार महीने पहले दोनों परिवारों में विवाद हुआ था, जिस पर बिरादरी की पंचायत भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। यह नही कहा जा सकता कि उसने स्वयं जहर खाया या उसे किसी ने जहर दिया। यह जांच के बाद ही पता चलेगा। अभी तक मृतक के परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed