फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वायरल आडियो में चालक से मांगा स्पष्टीकरण

वायरल आडियो में चालक से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 02 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
वायरल आडियो में चालक से मांगा स्पष्टीकरण
सोनभद्र। बगैर परमिट के गिट्टी बालू लदे वाहनों को पार कराने का आडियो वायरल होने की जांच शुरू हो गई। इस मामले में एसडीएम शादाब असलम ने चालक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में एसडीएम के चालक का ऑडियो वायरल होने का समाचार प्रकाशित हुआ था। वायरल हुए ऑडियो में एक व्यक्ति एसडीएम के चालक को फोन करता है और बिना परमिट वाली अपनी ट्रक को किसी तरह पास कराने का अनुरोध करता है। कुछ देर बाद फोन आता है कि चेकपोस्ट पर कोई नहीं, आप वाहन आसानी से ले जा सकते हैं। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से एक व्यक्ति का फोन आता है और वह अपने को आजमगढ़ का बताते हुए उसकी 20 ट्रक होने और इसकी इंट्री तय करने की बात कहता है। इसकी बात फोन की बजाय आमने-सामने बैठकर होने की बात तय होती है। फिर फोन आता है कि उसका भाई जा रहा है, तीस हजार भेजवाएं हैं, शेष रकम की देनदारी के लिए वह खुद आकर मिलेगा। इस पर एसडीएम के चालक द्वारा हामी भर दी जाती है। वह किस एसडीएम का चालक है, इसके बारे में भी बताता है। एसडीएम ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल स्पष्टीकरण दे रहे हैं। कहा कि एक ट्रांसपोर्टर की गाड़ी बिना परमिट के पकड़ी गई थी। वह वाहन छुड़ाने के लिए दबाव बना रहा था। बाकी आडियो की पूरी तरह से जांच करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। बालू गिट्टी का सिंडिकेट देने और इसमें रोड़ा बनने वाले अफसरों को हटवाने के लिए नेताओं के आपसी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नेता और खनन कारोबार से जुड़े कारोबारी पत्थर और बालू का सिंडिकेट लेने के लिए दूसरे नेता से सहयोग मांग रहे हैं। आडियो में एक नेता से दूसरे नेता कहते हैं कि अफसर से सिंडिकेट देने के लिए बात करें अगर वह नहीं मानते हैं तो लेटर हैड दे दीजिए। फोन करने वाले नेता दूसरे नेता से बढ़ौली चौराहे के पास रहने वाले एक नेता सहित राबर्ट्सगंज से लेकर खनन बेल्ट के कारोबारी सहित अन्य लोगों क ा सिंडिकेट बनाने की सिफारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed