{"_id":"5bd4b3bfbdec226950360595","slug":"161540666303-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायिक के साथ राजनीतिक पहलू पर भी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायिक के साथ राजनीतिक पहलू पर भी जांच
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन के नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की बृहस्पतिवार को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस व्यावसायिक पहलू के साथ ही राजनीतिक पहलू पर भी जांच कर रही है। चुनाव के दौरान और उसके बाद चेयरमैन से हुए मामूली विवाद को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी पुलिस इस संबंध में कोई पत्ता खोलने को तैयार नहीं है लेकिऩ चोपन से फरार एक व्यक्ति की तलाश और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ करना पूरे वाकये को ही नया मोड़ दे रहा है।
चोपन के नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पिछले दिनों खनन क्षेत्र में हुए पट्टे से जुड़े पहलुओं के साथ ही करीब छह माह पूर्व तक के चेयरमैन के साथ हुए वाकयों को आधार बनाकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हत्या के पकड़े गए आरोपी के कनेक्शन की जांच कर रही है। पकड़ा गया आरोपी झारखंड का है और पुलिस इस तथ्य पर जांच कर रही है कि कौन से ऐसे लोग हैं, जिनका किसी न किसी रूप से विवाद चेयरमैन से रहा और उनका कनेक्शन झारखंड से है।, एक अन्य व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है जो हत्याकांड के बाद से ही फरार है। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों को लेकर उसके बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस की सुरक्षा में है इम्तियाज का परिवार
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की गोली मारकर की गई हत्या के बाद उनके परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था अस्थायी तौर पर की गई है। इम्तियाज के घर पर परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। इम्तियाज के छोटे भाई और चोपन ब्लॉक प्रमुख बबली के पति उस्मान अहमद ने हत्या का अब तक खुलासा न होने पर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि डीआईजी ने खुलासा करने का 24 घंटे का आश्वासन दिया था लेकिन वह आश्वासन पूरा नहीं हो सका। 72 घंटे होने को हैं और अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।