फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लूट का फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार

लूट का फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
लूट का फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार
सोनभद्र । चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम देकर दो राज्यों में दहशत फैलाने वाले शातिर अपराधी को सोमवार की सुबह पुलिस ने गिधिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोन थाने में टाप टेन में शामिल यह अपराधी जिले में टाप 15 में शामिल है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन

कोन पुलिस ने सोमवार की सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर गिधिया गांव निवासी मुमताज पुत्र हातिम अली को उसी के गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुमताज पर 14 आपराधिक मामले दर्ज है। वह कई दिनों से न्यायालय से फरार चल रहा था। मुमताज के खिलाफ झारखण्ड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत डाल्टगंज थाना क्षेत्र व मिर्जापुर जिले के थाना अदलहाट में भी मामले दर्ज है और वह दोनों थानों से पूर्व में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है । यह भी बताया कि तेलगुड़वा पेट्रोल पंप लूट कांड से फरार चल रहा था । जिस पर आर्म्स एक्ट, लूट व गैंगेस्टर का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने घटनाओं से संबंधित पूछताछ के बाद शातिर अपराधी का दोपहर बाद चालान कर दिया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed