फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऑटो पलटी, युवक की मौत, सात घायल

ऑटो पलटी, युवक की मौत, सात घायल

Mon, 27 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ऑटो पलटी, युवक की मौत, सात घायल
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह गांव के समीप ओवरटेक करने की चक्कर में दो आटो में टक्कर हो गई। एक आटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में अर्जुन (18) की मौत हो गई। जबकि किशोरी समेत सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने तीन घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर घायलों और मृतक के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो जाने की वजह से कुछ देर के लिए वन वे हो गया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे मधुपुर से सवारियों को बैठा कर राबर्ट्र्सगंज के लिए चली। अभी आटो कम्हारडीह गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची थी कि ओवरटेक करने की चक्कर में आपस में टकरा गई। इसके बाद एक आटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। संयोग था कि पीछे से कोई ट्रक या अन्य वाहन नहीं आ रहे थे, वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर फोस के साथ पहुंचे कोतवाल घायलों को आटो से निकाल कर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजने में जुट गए। इस दौरान सीटी सीओ विवेकानंद तिवारी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि हादसे में राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी अर्जुन (18) की मौत हो गई है। जबकि जिला अस्पताल में मधुपुर निवासी राम दुलारे शर्मा (65), चंदा (18), चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव निवासी शकुंतला (45), राबर्ट्र्सगंज कोतवाली के लखनवार गांव निवासी मंजू (45), मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के समीप रहने वाली मीना (40), उसकी बेटी सुजाता (12), चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव निवासी सुशीला (41) का उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने चंदा, मंजू और मीना की हालत गंभीर बताते हुए उनको रेफर कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक-बोलेरो टक्कर में चालक घायल
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास सोमवार की दोपहर ट्रक-बोलेरो टक्कर में चालक घायल हो गया। उसका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बोलेरो चालक हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव निवासी बनवारी (27) घायल हुआ है। बोलेरो में सवार कनहर परियोजना के सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा बाल-बाल बच गए है। घटना तब हुई जब सहायक अभियंता अपने वाहन से कनहर परियोजना साइड पर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक घायल
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप रविवार को आटो के धक्के से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया जिला अस्पताल में शाहगंज निवासी घायल संतोष पांडेय का उपचार कराया गया। घायल की तहरीर पर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed