फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवती की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

युवती की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

Thu, 23 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी रमेशपति ने मुख्यमंत्री, डीआईजी, एसपी सहित अन्य को शिकायती पत्र भेजकर अपनी पुत्री की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है। गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने, रुपये की मांग करने, न दे पाने पर जलाकर मार डालने और लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रमेशपति ने शिकायती पत्र में कहा है कि गत 20 जुलाई को उनकी लड़की को जला दिया गया। गांव में पता किया तो पता चला कि जलाकर मारने के बाद लाश कहीं गायब कर दी गई। छह अगस्त को चोपन थाने में तहरीर दी एक सप्ताह बाद आने को कहा गया। सप्ताह भर बाद पहुंचा तो एसओ ने कहा कि वाराणसी में पोस्टमार्टम हुआ है। वहीं मजिस्ट्रेट का बयान हुआ है। तब सात अगस्त को तहसील दिवस में शिकायत दी। कार्रवाई न होने पर 21 अगस्त को समाधान दिवस में चोपन पहुंचे एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी ने एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा। पीड़ित का आरोप है कि तीन दिन तक आरोपियों को बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया गया। अब पुलिस द्वारा मामले को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed