{"_id":"5b44fc1f4f1c1bc0248b59c9","slug":"161531247647-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजपुर। क्षेत्र के पिंडारी गांव में सोमवार की देर रात एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। परिजनों ने आग बुझाकर उसे देर रात एनटीपीसी रिहंद चिकित्सालय में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
पिंडारी गांव की संध्या (28) पत्नी मुरली सोमवार की रात 10 बजे घर में ही मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। लपटों के घिरने के बाद उसकी चीख सुनकर परिवार वाले दौड़ पड़े। जब तक वे आग बुझा पाते संध्या गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन फानन में देर रात परिवार के सदस्यों द्वारा उसे एनटीपीसी रिहंद के धंवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के मुताबिक संध्या लगभग 70 प्रतिशत झुलसने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का उसके पति से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद ही बताया जा रहा है। डाक्टरों की सूचना पर घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, संध्या के मायके की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।