{"_id":"5a2ad5014f1c1bb34a8b4fe0","slug":"161512756481-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की चौकी में चल रहा स्कूल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की चौकी में चल रहा स्कूल, केस दर्ज
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मिर्जापुर वन रेंज के सुकृत वन क्षेत्र में स्थित चार नंबर वन चौकी पर कुछ मनबढ़ों ने कब्जा किया है। दो दिन पूर्व वन कर्मियों ने वन चौकी को खाली कराने का प्रयास किया। मामले में गुरुवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने वनरक्षक एकराम की तहरीर पर सगे दो भाइयों के खिलाफ वन चौकी पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सुकृत वन क्षेत्र के वनरक्षक/वादी एकराम का कहना है कि उनके वन क्षेत्र के सुकृत में स्थित वन चौकी में सुकृत के ही रहने वाले सगे दो भाइयों ने स्कूल खोल लिया। खोलकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कई बार संबंधितों को वन चौकी खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन अभी तक नहीं हटे। पांच दिसंबर को दोनों को वन चौकी से सामान हटा कर ले जाने के लिए कहां गया, लेकिन वह नहीं मानें। छह दिसंबर को वन रक्षक कर्मचारियों के साथ चौकी पर सामान हटाने के लिए गए तो वे लोग हीलाहवाली करने लगे। कहा कि वन चौकी पर कब्जा करने की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में सिटी सीओ विवेकांनद तिवारी ने बताया कि वन रक्षक एकराम के प्रार्थना पत्र पर सुशील प्रजापति और उसके भाई सरोज प्रजापति के खिलाफ वन चौकी पर कब्जा करने का मुकदमा कायम किया गया है। कहा कि विवेचना के दौरान वन रक्षक का आरोप सही निकला तो वन चौकी को खाली कराने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने वन चौकी खाली करने की तैयारी शुरू कर दिया है।