फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सगे दो भाइयों के लापता होने से हड़कंप

सगे दो भाइयों के लापता होने से हड़कंप

Fri, 21 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
सगे दो भाइयों के लापता होने से हड़कंप

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल से शुक्रवार कोे नाबालिग गोलू (4), उसका भाई अंशू (3) लापता हो गया। बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। एसपी सलमान ताज पाटिल, एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने मौके पर पहुंच घरवालों से जानकारी ली। जिले भर में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग, होटलों, ढाबों, बस, रेलवे स्टेशनों की जांच शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पांच घंटे बाद नवीन मंडी समिति में पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार एक युवक के पास दोनों भाइयों को सकुशल बरामद कर उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार पूरब मोहाल निवासी पप्पू मजदूरी कर जीवकोपार्जन करता है। उसके बेटे गोलू और अंशू अपने घर से कुछ दूरी पर सुबह करीब सात बजे खेल रहे थे। पौने आठ बजे तक बच्चें अपने घर नहीं पहुंचे तो उनकी मां किसमती तलाश शुरू कर दी। पूछने पर आसपास के कुछ लोगों ने बताया एक युवक बच्चों को अपने साथ लेकर जा रहा था। लेकिन हम लोगों ने सोचा कि कोई रिश्तेदार होगा, इसलिए नहीं रोका।
विज्ञापन

दो घंटे तक खोजबीन करने के बाद भी पता न चलने पर पप्पू ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वायरलेस सेट पर बच्चों के गायब होने की सूचना सार्वजनिक होते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। एएपी, एएसपी, नक्सल सीओ अभिनव यादव बच्चों के घर पर पहुंच जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर जिले से सटे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश बार्डर को सील कर दिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में प्रभारियों की अगुवाई में वाहनों, होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों की जांच शुरू कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे नवीन सब्जी मंडी समिति परिसर में स्थित एक सब्जी की दुकान के पास से यातायात विभाग के दारोगा रामबचन कुशवाहा ने विक्षिप्त युवक के पास से दोनों बच्चों को बरामद कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि बच्चों को उनके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं कांशीराम शहरी आवास में रहने वाले विक्षिप्त युवक को उनके घरवालों को दवा कराने की हिदायत देने के साथ सौंपा गया। कहा कि डीआईजी ने बच्चे को बरामद करने वाले दारोगा को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed