फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जांच में जिला प्रोबेशन दफ्तर का लिपिक मिला दोषी

जांच में जिला प्रोबेशन दफ्तर का लिपिक मिला दोषी

Thu, 20 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
जांच में जिला प्रोबेशन दफ्तर का  लिपिक मिला दोषी

विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रोबेशन कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक राजेश सिंह द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है। जिससे आम जनता के बीच विभागीय, शासन व प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। इसकी जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ ने की तो आरोप सही निकला। एडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने सूबे के निदेशक महिला कल्याण को दोषी लिपिक का मंडल से बाहर स्थानांतरण करते हुए कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने एडीएम को भेजे गए जांच रिपोर्ट में लिखा है कि कनिष्ट सहायक राजेश सिंह को शिकायती पत्र में अंकित तथ्यों से संबंधित अपना पक्ष एवं नवीनीकरण की पत्रावली, आईजीआरएस शिकायत पोर्टल पर शिकायत की जाच, सेलेरी कटौती तथा अन्य शिकायत से संबंधित पत्रावली अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर उपलब्ध कराने के लिए बार-बार लिखित निर्देश दिए गए, लेकिन नहीं दिया। कनिष्ठ सहायक से सात बिंदू पर अपना पक्ष लिखित रूप से उपलब्या कराने के लिए कहां गया, लेकिन मात्र तीन बिंदू का उत्तर दिया जिसका अवलोकन किया किया जो संग्लग्र है, उत्तरविहिन एवं असंतोषजनक है। आईजीआरएस पोर्टल पर कनिष्ठ सहायक के विरूद्ध शिकायत की गई है। अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में लाए बिना ही और बिना जांच के संदर्भित सं. का निस्तारण कर दिया गया। जबकि संदर्भित सं. का निस्तारण करना कनिष्ठ सहायक के अधिकार में नहीं है। विभागीय अधिकारी के बिना अवगत कराए कनिष्ट सहायक द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए विभागीय अधिकारियों के पद पर हस्ताक्षर किया गया के संबंया में अवलोकन हेतु पत्र सम्मुख ओर प्रस्तुत है। एडीएम ने डीएम को भेजे गए रिपोर्ट में लिखा है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गयी आख्या के आलोक में कनिष्ठ लिपिक के विरूद्ध कार्रवाई करने के निदेशक महिला कल्याण को अपने स्तर से पत्र प्रेरिूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed