फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये की चोरी

एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये की चोरी

Wed, 12 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया गांव में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर नगदी, आभूषण, कपड़े व बर्तन चुरा ले गए। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
जुड़िया निवासी हदीस बेग पुत्र मुहम्मद बेग मंगलवार को रात्रि में एक बजे गांव में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटा था और परिजनों के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था। उसकी पत्नी मायके में गई हुई थी। बरामदे का पंखा खराब होने से वे लोग सो नही पाए। हदीस का पुत्र नफीस जब दो बजे रात पंखा दुरुस्त किया तब वे लोग सो पाए। अगले दिन बुधवार को हदीस के घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह दो बॉक्स, एक अटैची व बिखरे पड़े कुछ सामान देखा। उन सामानों में हदीस का एक फोटो, आधार कार्ड इत्यादि भी था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हदीस को इसकी जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचा और शिनाख्त की। उसने बताया कि बॉक्स व अटैची में रखे रुपए, आभूषण व कपड़े गायब हैं। जब उसने घर में आकर देखा तो वहां भी एक बड़ा बॉक्स का ताला टूटा हुआ मिला, जिसमें रखा बर्तन गायब था। घर के पीछे लगी खिड़की के जंगले को तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। हबीब बेग के मुताबिक कुल मिलाकर उसके यहां एक लाख 70 हजार रुपए की चोरी हुई है, जिसमें करीब 91600 रुपए नकदी, सोने का कर्णफूल, नथिया, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी का पाजेब, पायल, चूड़ा व हार के अलावा बर्तन व कपड़े चोरी हुआ है। दो दिन पहले बैंक से और मजदूरी का कुल मिलाकर 91600 हजार रुपए उसने बोरिंग कराने के लिए रखा था। इस संबंध में हबीब बेग ने घटना की सूचना घोरावल पुलिस चौकी में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed